कोरिया जिले के कटगोड़ी गांव में हुए चर्चित हत्याकांड को लेकर करणी सेना ने न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की है। संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर 29 जून को कोरिया पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और न्याय की मांग को लेकर अपनी बात रखेंगे।
गौरतलब है कि 16 जून को सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम कटगोड़ी में पूर्व जनपद अध्यक्ष भारत उर्फ लाला सिंह तथा उनके सहयोगी नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की वाहन सहित जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। प्रदेशभर के करणी सैनिकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।जानकारी के अनुसार, 29 जून की सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत रायपुर पहुंचेंगे जिसके बाद उनके नेतृत्व में वाहनों का काफिला कोरिया जिले के लिए रवाना होगा। न्याय यात्रा में करणी सेना के द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को शामिल होने आह्वान किया गया है।

0 टिप्पणियाँ