विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस
कोरिया जिले के बचरपोड़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर में एक 22 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी में भालू के हमले से मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन मौके पर जांच के दौरान भालू के पंजों के निशान नहीं मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस को प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ