अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मानस भवन, बैकुंठपुर में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में 7 वर्षीय बालिका अनिका तिवारी ने अपने शानदार योग प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
योगगुरु अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में पिछले दो वर्षों से नियमित योग और प्राणायाम का अभ्यास कर रही अनिका ने मंच पर सूर्य नमस्कार, चक्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।कम उम्र में अनिका के आत्मविश्वास, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण को देखकर कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने उसकी मुक्त कंठ से सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दींअनिका के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि बच्चों को यदि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वे छोटी उम्र में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। योग के प्रति उनकी लगन अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है


0 टिप्पणियाँ