राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, बैकुंठपुर में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को छात्रों के भविष्य और उनकी मेहनत पर सीधा हमला बताया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आज छात्र महंगी शिक्षा, बढ़ती कोचिंग फीस, मानसिक दबाव और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में पेपर लीक की घटनाएं लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों की मेहनत पर पानी फेर रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में विफल रही है। लगातार हो रहे पेपर लीक और घटते रोजगार के अवसरों से युवाओं में निराशा बढ़ रही है।
कांग्रेस ने शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर चिंता जताते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

0 टिप्पणियाँ