विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस
बैकुंठपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम सत्तीपारा में एक घर की बाड़ी में अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग 75 हरे-भरे गांजे के पौधे बरामद कर जब्त किए।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सत्तीपारा निवासी सुरेश राजवाड़े अपने घर की बाड़ी में गांजे के पौधे उगा रखा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सभी पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया। आरोपी सुरेश राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं है

0 टिप्पणियाँ