विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस
मोबाइल नंबर - 7999018599
बैकुंठपुर। आमगांव निवासी रीना किंडो ने बैकुंठपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनकी स्कूटी से बैकुंठपुर नगर क्षेत्र में कहीं उनके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज गुम हो गए हैं।
आवेदन के अनुसार, गुम हुए दस्तावेजों में जाति प्रमाण पत्र, कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की अंकसूचियां एवं प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं।
पीड़िता ने बताया कि वो जिला अस्पताल के लैब से निकली तब का समस्त दस्तावेज उसकी स्कूटी में ही था खबर के माध्यम से पीड़िता ने निवेदन किया है कि जिस किसी को भी मेरा जरूरी दस्तावेज मिलता है वो कृप्या संबंधित थाने या खबर में दिए गए मोबाइल नंबर में सूचित कर के मेरे दस्तावेज मेरे तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करे ।
पीड़िता ने थाना प्रभारी से गुम हुए दस्तावेजों की तलाश कर उन्हें वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ