कोटवारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों के निराकरण की उठाई मांग


 विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस
 

कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, जिला कोरिया के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के कोटवारों की वर्षों से लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ज्ञापन जिला कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के कोटवार लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। इससे कोटवारों एवं उनके परिवारों में निराशा का माहौल है।

एसोसिएशन ने कहा कि कोटवार वर्षों से शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा, उचित वेतनमान तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। संगठन ने शासन से मांग की है कि कोटवारों की लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द से जल्द उचित निर्णय लिया जाए।कोटवार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशभर के कोटवार आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ