कोरिया में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 

बैकुंठपुर, 17 जुलाई। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरिया ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के अस्थायी पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार श्री मुखदेव प्रसाद यादव को तहसीलदार पोड़ी (बचरा) से तहसीलदार सोनहत, जबकि श्री संजय कुमार राठौर को तहसीलदार सोनहत से तहसीलदार पोड़ी (बचरा) पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार सुश्री रोशनी तिर्की को तहसीलदार बैकुंठपुर से तहसीलदार पटना भेजा गया है। श्री शुभम कोरले, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार बैकुंठपुर हैं, उन्हें प्रभारी तहसीलदार बैकुंठपुर का दायित्व सौंपा गया है।

श्री सिराज अहमद का स्थानांतरण नायब तहसीलदार पोड़ी (बचरा) से नायब तहसीलदार बैकुंठपुर किया गया है। वहीं सुश्री प्रीति भगत (नायब तहसीलदार सोनहत) तथा श्री अभिमन्यु पाण्डेय (प्रभारी नायब तहसीलदार पटना) को उनके वर्तमान पद पर यथावत रखा गया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी तथा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ