अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया ने लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत मंगलवार को बैकुंठपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ पैदल मार्च निकाला और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता से हुई। इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से गांधी पार्क स्थित प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च निकाला।गांधी पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया।

0 टिप्पणियाँ