पंडो जनजाति की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत राष्ट्रपति से, सत्ता पक्ष के राजनीतिक रसूख का आरोप

 

विशाल सिंह / कोरिया एक्सप्रेस 

जिले के पटना तहसील अंतर्गत ग्राम खोंड़ निवासी पंडो जनजाति के व्यक्ति ने अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत देश की राष्ट्रपति से की है। आवेदक बुद्धलाल पिता स्व. जगरु पंडो ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर जनपद पंचायत सदस्य द्वारा कब्जा कर लिया गया है।


आवेदक ने अपने आवेदन में बताया कि वह पंडो जनजाति का मूल निवासी है और अनुसूचित जनजाति वर्ग से आता है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार ग्राम खोंड़, तहसील पटना स्थित खसरा नंबर 269/5 एवं 269/4 रकबा 0.12 एवं 0.02 हेक्टेयर भूमि उसके पिता स्वर्गीय जगरु पंडो के नाम दर्ज है, जो उसकी पैतृक संपत्ति है।

आवेदक का आरोप है कि उक्त जमीन पर जनपद पंचायत सदस्य द्वारा सत्ता पक्ष के राजनीतिक रसूख का फायदा उठाते हुए मनमानी की गई और मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया। जब उसने इसका विरोध किया तो शिकायत करने पर झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बुद्धलाल पंडो ने राष्ट्रपति से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पैतृक जमीन से अवैध कब्जा हटवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ